रतन लालनगर स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव दून फैंटेसिया सीजन-9 का गुरुवार को रंगारंग समापन हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना पर बालिकाओं के नृत्य से हुई। निदेशक सरदार अमरप्रीत सिंह, प्रबंधक सरदार हर्षप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, प्राचार्य डॉ. कृष्णा चौहान, मोनिका जॉन, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक स्नातक अरुण पाठक, वेणु रंजन, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान युवा पीढ़ी में बढ़ती जा रही मोबाइल फोन की लत के दुष्प्रभाव से बचने को स्क्रीन एजर कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। छात्र-छात्राओं ने कश्मीर के लोक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी।