साथी कर्मचारियों के तबादले के विरोध में रेलवे कर्मियों ने 5वें दिन भी प्रदर्शन किया। इलेक्ट्रिक लोको शेड में लंच अवकाश के दौरान नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के अध्यक्ष मान सिंह की अध्यक्षता में अपनी 34 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचरियों के धरना-प्रदर्शन पर अब रेल प्रशासन सख्त हो गया है। प्रदर्शन पर सीएलई वार्ता के लिए पहुंचे। इंजीनियरों से बातचीत की तो रेल अफसरों ने 16 कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई वापस कर ली लेकिन लंच अवकाश से अधिक देर तक काम पर न लौटने वाले और शेड में भ्रामकता फैलाने के आरोप में किए गए 11 कर्मियों के तबादलों पर फैसला नहीं बदला।