फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ड्रोन की दहशत, भागने में ग्रामीण घायल व महिला बेहोश

शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Sep 2025 10:47 PM IST

चोरों का हल्ला मचने के बाद नवें दिन मंगलवार की रात सरसौल के रामनगर में ग्रामीणों को खेतों में करीब आधे घंटे तक आसमान में उड़ते ड्रोन की दहशत रही। ड्रोन को गिराने के चक्कर में खेतों की तरफ अन्य ग्रामीणों संग भागते वक्त सरसौल के रानू शुक्ला कंटीले तारों में फंसकर घायल हो गए। वहीं चांद मोहम्मद की पत्नी घबराकर बेहोश हो गईं। यहां ड्रोन देखे जाने का दावा नरवल थाना क्षेत्र के भगुआखेड़ा, पनौरी, सेमरझाल, करबिगवां, मनोहरखेड़ा, हथेरुआ, दलपतपुर तो वहीं महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल, रामनगर, बड़ागांव, कमालपुर, मोहनखेड़ा आदि गांवों में ग्रामीणों ने ड्रोन देखे जाने का दावा किया। इसके दर्जनों वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।सरसौल के कुछ युवकों ने चोरों का तांडव नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में सभी एक दूसरे से अपने-अपने मोहल्ले की खबरें और हालचाल एक दूसरे तक पहुंचाते हैं। वहीं, मंगलवार रात रामनगर में चोरों की निगरानी करने घर वालों के साथ बाहर बैठीं एक बुजुर्ग महिला से सरसौल चौकी इंचार्ज ने कहा अम्मा सुई जाओ तो महिला ने कहा अम्मा सुई जइहें तो बप्पा सब समेट लई जइहैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें