साढ़ पुलिस ने बुधवार शाम चेकिंग के दौरान एक लोडर को हाथ देकर रोकना चाहा, लेकिन उसने पुलिस को देख गाड़ी की रफ्तार बढ़ा कर भागने लगा। साढ़ पुलिस ने आगे चेकिंग कर रही पुलिस को अवगत कराकर गाड़ी का पीछा किया और घेराबंदी कर गाड़ी पकड़ ली। उसमें छह भैंस बेहोशी की हालत में एक के ऊपर एक भरी हुई थीं। पुलिस ने लोडर चालक और एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।