फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खांडेकर क्रिकेट एकेडमी व नेशनल यूथ क्रिकेट क्लब ने जीते मैच

शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Dec 2024 09:59 PM IST

केसीए की ओर से केडीएमए कानपुर क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन 2024-25 की शुरुआत गुरुवार को दो मुकाबलों के साथ हुई। पहले मैच में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने केडीएमए को पांच विकेट से तो दूसरे में नेशनल यूथ क्रिकेट क्लब ने आदर्श क्लब को 12 रन से हराया। कमला क्लब मैदान पर खेले गए पहले मैच में केडीएमए ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 223 रन बनाए। इसमें सौरभ सिंह ने 62 रन व सत्यम दीक्षित ने 47 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में दीपांशु सिंह ने तीन, शिवम उपाध्याय ने दो, किशन कश्यप व अलमास शौकत ने एक-एक को आउट किया। जवाब में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने 38.2 ओवर में पांच विकेट पर 224 रन बनाकर मैच जीता। इसमें बृजेंद्र और अलमास शौकत ने 65-65 रन और अनंत नंदन ने नाबाद 40 रन की पारी खेली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें