फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हाईवे पर टट्टर में घुसी एसडीएम लिखी अनियंत्रित बोलेरो

Shikha Pandey Updated Tue, 23 Jun 2026 11:24 PM IST

महाराजपुर थानाक्षेत्र में हाईवे पर सरसौल के पास मंगलवार रात अनियंत्रित बोलेरो डिवाइडर फांदकर सड़क किनारे टट्टर में जा घुसी। बोलेरो में एसडीएम लिखा हुआ है। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार रात नौ बजे एसीएम तृतीय की सरकारी बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए हरि लॉन के सामने स्थित अमित कुमार के टट्टर में जा घुसी। इस दौरान बोलेरो के चारों पहिए क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के वक्त बोलेरो में चालक सुनील और होमगार्ड योगेंद्र कुमार मौजूद थे। दोनों ने बताया कि वे एसीएम यादुवेंद्र सिंह को एक कार्यक्रम में छोड़कर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें