फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में लगी आग, 10 झोपड़ियां भी चपेट में आईं, लाखों के नुकसान की आशंका

शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Jun 2025 08:52 PM IST

गंगाघाट रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग ढाल सब्जी मंडी के निकट खंती किनारे लगे कूड़े में सोमवार देर रात और मंगलवार दोपहर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर 10 झोपड़ियां भी जलकर राख हो गईं। इससे सब्जी विक्रेताओं को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, दो बार में लगी आग को दमकल की छह गाड़ियों ने बुझाया। सोमवार देर रात करीब 12 बजे कूड़े में किसी शरारतीतत्व ने आग लगा दी। कुछ ही देर में आग फैल गई और हवा चलने से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग देखकर झोपड़ियों में रहने वाले सब्जी विक्रेता परिवार के साथ सड़क पर निकल आए। सूचना कोतवाली पुलिस और दमकल को दी गई। दमकल ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, मंगलवार दोपहर पुन: इसी जगह पर आग लग गई और इस बार सब्जी विक्रेताओं की 10 झोपड़ियां भी चपेट में आ गई। लोग जान बचाकर सड़क की ओर दाैड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें