फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद तैयार होगा इस्पातनगर-व्यापारनगर क्षेत्र का इस्टीमेट

शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Aug 2025 01:28 PM IST

इस्पातनगर-व्यापारनगर औद्योगिक क्षेत्र के आधारभूत ढांचे की समस्याओं के संबंध में मंगलवार को उपायुक्त उद्योग ने कार्यालय में उद्यमियों के साथ बैठक की। इसमें क्षेत्र का नक्शा देखने के बाद उद्यमियों और पीडब्ल्यूडी के साथ निरीक्षण करके इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र में ध्वस्त सड़क, नाली, सीवर और स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, झाड़ियों की समस्याओं को उद्योग बंधु की बैठक में उठाया गया था। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे कि औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाए। फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह को बताया कि नगर निगम की ओर से कई बार बैठकों में इस्टीमेट तैयार करने की बात कही गई लेकिन क्षेत्र का नक्शा न होने के कारण इसे तैयार नहीं किया जा सका। बुध उपायुक्त उद्योग को नक्शा दिखाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें