फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रीजर में उतरे करंट की चपेट में आकर होटल कर्मचारी की मौत

शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Aug 2025 12:43 PM IST

कोतवाली क्षेत्र में स्थित नामचीन होटल में फ्रीजर में उतरे करंट की चपेट में आकर छावनी के गोला घाट निवासी विजय कुमार के बेटे सुमित (22) की मौत हो गई। वह होटल में पिछले दो महीने से काम कर रहा था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार देर रात हुई घटना के बाद बुधवार तड़के चार बजे उन लोगों को सूचना दी गई। इसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे और युवक को उर्सला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां रानी ने होटल के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे होटल के अधिकारी आक्रोशित परिजनों ने समझाने में जुटे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें