रेलवे बोर्ड दिल्ली के आपरेशन कवच के मुख्य कार्यकारी निदेशक ललित मनसुखानी गुरुवार को टीम के साथ गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेल संचालन के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आपरेशन कवच के तहत रेल सुरक्षा को लेकर उन्होंने निरीक्षण किया है। जल्द आपरेशन कवच का कार्य पूरा हो जाएगा। मालूम हो कि लखनऊ-कानपुर रेल रूट पर आपरेशन कवच का कार्य अभी अधूरा है। हांलाकि जीपीएस डिवाइस रेल पथ पर लगाने का कार्य पूरा होने के साथ ही कई बार ट्रायल भी हुआ है। लेकिन अभी यह व्यवस्था यहां चालू नहीं हुई है। जल्द व्यवस्था चालू हो सके, इसके लिए मुख्य कार्यकारी निदेशक ने गुरुवार को दोपहर गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने रेल गंगापुल के अप व डाउन रेल पथ देखे। इसके बाद स्टेशन पर लगे कुछ ओएचई पोल व उस पर गुजरने वाली केबल देखने के साथ ही रेल पथ पर लगाए गए जीपीएस डिवाइस आदि का निरीक्षण कर उसकी फोटो भी खुद खींची।