चकेरी पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक व छह मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने सरगना समेत तीन के खिलाफ गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया है। शुक्रवार की देर रात चकेरी मोड़ के पास से पुलिस तीन बाइक में सवार छह लोगों को रोककर पूछताछ की। उन लोगों ने अपने नाम ताड़बगिया जाजमऊ निवासी हिमांशु गौतम, अहिरवां विराटनगर निवासी विजय राय, अहिरवां निवासी अंकित सिंह, संजीवनगर द्वितीय निवासी रवि सिंह, वाजिदपुर जाजमऊ निवासी सुजीत कुमार और मवैया चकेरी निवासी वेद कुमार बताया।