उफनाई गंगा नदी का जलस्तर थम नहीं रहा। नदी का पानी खतरे के निशान 113 मीटर से सिर्फ चार सेंटीमीटर दूर है। अनुमान लगाया गया है कि रविवार को खतरे का निशान पार कर जाएगी। शनिवार को नगर के 17 मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस गया है। नावों से लोग आवागमन कर रहे हैं। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य टीमें और 25 नाव आवागमन के लिए लगाई गई है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से बिजली विभाग की ओर से छह सौ घरों की बिजली काट दी गई है। इससे रात में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं।