बिषधन-रसूलाबाद मार्ग के लुधौरा मोड़ के पास गुरुवार दोपहर को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन को टक्कर मार दी। इससे बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। रसूलाबाद के कछुवाहन निवादा निवासी प्रेमदास पाल (45) पुत्र वारेलाल बुधवार को पारिवारिक भतीजे रामू (35) के साले के यहां उनके बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने शफीपुर उन्नाव गए थे। गुरुवार को वह भतीजे रामू व उसके बेटे अक्षर (4) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। लुधौरा मोड़ के पास पहुंचने पर उनको तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।