फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टायर फटने से अनियंत्रित होकर होटल में घुसी मिनी बस, गार्ड की मौत

शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Feb 2025 09:32 PM IST

कानपुर-झांसी हाईवे पर पुखरायां बाईपास के पास गुरुवार सुबह टायर फटने से श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बने होटल के बाहर खड़ी कार में टक्कर मारने के बाद बाउंड्री से टकरा गई। हादसे में बाउंड्री के पास बैठा होटल का गार्ड गंभीर घायल हो गया। होटल स्टाफ उसे सीएचसी ले गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मध्यप्रदेश के इंदौर के 16 श्रद्धालु कुंभ स्नान करने के बाद एक मिनी बस से वापस लौट रहे थे। गुरुवार सुबह पांच बजे के करीब बस के पुखरायां के अहरौली शेख के पास पहुंची तो बायीं ओर का अगला टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर क्रॉस करने के बाद सर्विस रोड से होकर इंद्र पैराडाइज होटल परिसर में खड़ी कार टकरा कर बाउंड्री में जा घुसी। हादसे में बाउंड्री किनारे बैठे होटल के गार्ड चंद्रभान सिंह यादव (60) निवासी दुलीचंदपुर थाना बरौर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि मिनी बस में बैठे श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें