फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव महापुराण कथा: दर्शकों ने सराहा लक्ष्मण-परशुराम का संवाद

शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Jul 2025 11:43 PM IST

कौशलपुरी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में सनातन साहित्य संगम की ओर चल रही पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का हवन-पूजन के साथ समापन हो गया। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं शाम के समय धनुष यज्ञ और राम विवाह लीला का मंचन किया गया। कलाकरों का भावपूर्ण मंचन देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। धनुष टूटते ही दर्शकों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। धनुष भंग लीला के बाद परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवाद हुए। श्रीराम चरित्र मानस की चौपाइयों में पिरोए संवाद को लोगों ने खूब पंसद किया। सनातन साहित्य संगम के सचिव प्रसून चौहान ने बताया कि रामलीला में उस प्रेम को दर्शाने का प्रयास किया गया जो गुरु-शिष्य और भाई-भाई के बीच होना चाहिए। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक माैजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें