फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज के रंग में रंगा आइटीबीपी परिसर, उत्सव उमंग-उल्लास के साथ मनाया गया

शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Jul 2025 11:13 PM IST

सरसौल स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 32वीं वाहिनी परिसर में हरियाली तीज का उत्सव उमंग-उल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ सेनानी गौरव प्रसाद की पत्नी पूजा पांडे ने दीप जलाकर किया। उन्होंने हरियाली तीज को सनातन संस्कृति की पहचान बताते हुए इसका महत्व बताया। कहा कि श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला पर्व पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। कार्यक्रम में मनोरंजन खेल, रैंप वॉक, शृंगार प्रशिक्षण और ज्ञान पर आधारित प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें सेना कि जवानों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। मुख्य आरक्षी मोहिनी सिंह ने प्रतियोगिताओं का संचालन किया। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें