गंगाघाट नगर पालिका के सफाई कर्मचारी राजधानी मार्ग पर लगने वाली सब्जी मंडी में सफाई करने के एवज में दुकानदारों से उगाही के रूप में सब्जियां बोरे में भरकर ले जाते हैं। इसकी शिकायत मिलने पर पालिका ईओ के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी ने सब्जी मंडी का निरीक्षण किया तो मामले की खुलासा हुआ। इस पर दो कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। कुछ दिनों से पालिका ईओ को सफाई कर्मचारियों द्वारा राजधानी मार्ग पर सफाई के एवज में सब्जी विक्रेताओं से सब्जी के रूप में उगाही करने की शिकायत मिल रही थी। इसे ईओ ने संज्ञान में लिया और स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अनूप शुक्ला को जांच करने को कहा।