सचेंडी के धरमंगतपुर के पास रामगंगा नहर में हुई कटान को रोकने के लिए बांध बनाने का काम लगातार जारी है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक चौबीस घंटे में बंधे का काम पूरा हो जाएगा। कटान के चलते करीब 100 बीघे धान की फसल जलमग्न हो गई है जिसकी वजह से किसान मायूस दिखाई दिए। सचेंडी के धरमंगतपुर पुलिया के पास रामगंगा नहर में शुक्रवार देर शाम कटान हो गई थी। सिंचाई विभाग द्वारा जेसीबी की मदद से बोरियां डाल कर कटान रोकी गई लेकिन थोड़ी ही देर में नहर में तेज बहाव के चलते पुनः कटान हो गई। पानी तेज गति से खेतों की तरफ बढ़ने लगा।