अहिल्याबाई होल्कर शिक्षा एवं समाजोत्थान और अखिल भारतीय पाल महासभा की ओर से सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज किदवईनगर हुए कार्यक्रम में 32 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ। इसके बाद जयमाल और भांवर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों की समस्याओं का निदान करना है। यह हमारा लक्ष्य हर साल 101 जोड़ों का विवाह कराने का है। संस्था की ओर से बेटियों को उपहार स्वरूप दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट की गईं। यहां पर पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, नरेंद्र शर्मा कृष्ण मुरारी पाल, ज्ञान सिंह पाल, दिलीप राजपाल, रामप्रताप, जगदीश पाल, अंबिका प्रसाद, नंदलाल पाल, सियाराम पाल, रामकृपाल आदि रहे।