{"_id":"683af1d75fe04459c8094d9b","slug":"video-mla-anuradha-rana-listened-to-the-problems-of-the-people-at-the-world-famous-religious-place-giyu-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Spiti: विधायक अनुराधा राणा ने विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गियू में सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Spiti: विधायक अनुराधा राणा ने विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गियू में सुनीं जनसमस्याएं
स्पीति प्रवास के दौरान शनिवार को विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गियू पहुंचकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गियू के लोगों की ओर से उनके समक्ष मांगें रखी गईं, जिसपर विधायक ने उनकी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। विधायक अनुराधा राणा ने गियू गोंपा के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने लरी, हुरलिंग और समदो में भी जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र लोगों ने विधायक के समक्ष सामूहिक तथा व्यक्तिगत समस्याएं रखीं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की ओर से प्राप्त होने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण करना सुनिश्चित करें। इससे पूर्व लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह ताबो में पूर्व मंत्री फुंचोग राय की अगुवाई में ताबो, लरी और पोह के नंबरदारों और ग्रामीणों ने शम जोन में सबतहसील खोलने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक ने जिला लाहौल-स्पीति को स्वच्छ, सुंदर व साफ सुथरा जिला बनाए रखने के दृष्टिगत समदो में पर्यटकों को अपनी-अपनी गाड़ियों में रखने के लिए गारबेज बैग वितरित किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।