फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में निर्माणाधीन मकान की लिंटर ढहने से दो मजदूरों की मौत

शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Jul 2025 11:21 PM IST

सदर क्षेत्र के उत्तमापुर पट्टी में रविवार शाम को निर्माणाधीन मकान का लिंटर ढहने से दो मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई और सात घायल हो गए। इस घटना से हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों का मौके पर ही प्राथमिक इलाज कराया गया। सदर तहसीलदार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मजदूरों से जानकारी ली। सदर क्षेत्र के ग्राम उत्तमापुर पट्टी निवासी आशाराम उर्फ दरोगा मजूदरी करते हैं। आशाराम मकान का निर्माण करा रहे हैं और लिंटर की ढलाई हो रही थी। ग्रामीणों के अनुसार शटरिंग सही न लगने के कारण शाम चार बजे अचानक लिंटर ढह गया। मलबे में मजदूर श्यामजीत सक्सेना (28), ज्ञानेंद्र कुमार (32), रामनिवास, बबलू, श्यामवीर, टिल्लू, संजू, रजनेश, रामलडैते दब गए। लिंटर गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और मजदूरों को मलबे से बाहर निकालना शुरू किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें