फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में कच्चा मकान ढहा, बाल-बाल बचा परिवार, गृहस्थी का सामान नष्ट

कन्नौज जिले में शनिवार सुबह हुई तेज बरसात के दौरान एक कच्चा मकान ढह गया, जिससे गरीब की गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे नगर के मोहल्ला मीरवैश्य टोला में हुई। मोहल्ला निवासी अजहर ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसका मकान कच्चा व जर्जर था, जो बरसात में ढह गया। पीड़ित ने राजस्व विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर हुए नुकसान का आकलन किया। पीड़ित परिवार ने बताया कि आज तक किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। पीड़ित ने शहरी आवास के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है। सदर उप जिलाधिकारी नवनीता राय ने कहा कि क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें