फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कन्नौज में समर्पण करने जा रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Jan 2025 12:34 AM IST

इमाम चौक पर भगवा झंडा लगाकर सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले आरोपी को कोर्ट में समर्पण करने से पहले दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। हिरासत में बैठे पिता को पुलिस ने छाेड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीर वैश्य निवासी मोहम्मद दानिश ने मोहल्ला हरदेवगंज निवासी अभि त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया कि 19 जनवरी की रात को अभि ने इमाम चौक पर भगवा झंडा लगाकर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया। पुलिस ने अभि की तलाश में दबिश मारी, पर पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए पिता को हिरासत में ले लिया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें