पशु चिकित्सक का फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर गोकशी करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह लोग गोवंशों को पकड़कर बिहार में काटने के लिए बेचते थे। ट्रक से नौ गोवंश बरामद कर गोशाला भेजे गए जबकि दो गोवंश मृत मिले। उन्हें जमीन में गड़वाया गया। तिर्वा कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह को सूचना मिली आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा की ओर से एक ट्रक आ रहा है। उसमें गोवंश है। सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 192 किलोमीटर पर ट्रक को रोक लिया। ट्रक पर सवार जनपद इटावा थाना बकेवर गांव अहेरीपुर निवासी प्रांशु उर्फ गोलू, साकिर, सुरेंद्र सिंह, अनीश, अल्ताफ थाना इकदिल गांव नगला पूठ निवासी राघवेंद्र, थाना चौबिया के गांव नगला खेमी निवासी कुंवरपाल, बिहार के जनपद पटना के थाना मनेर के गांव पतीला निवासी अनूप यादव को पकड़ लिया।