फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिनी की 71,800 महिलाओं को 5.63 करोड़ का बोनस, बुंदेलखंड की सात जिलों की महिलाओं ने की शिरकत

दीपक महाजन Updated Fri, 27 Feb 2026 06:43 PM IST

बुंदेलखंड के सात जिलों की महिलाएं पं. दीनदयाल सभागार में आयोजित बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से आयोजित समारोह में शामिल हुईं। मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा ने दूध उत्पादन से हुए मुनाफा की 5.63 करोड़ की धनराशि कंपनी से जुड़ी 71,800 महिलाओं को चेक प्रदान किया। चेक पाकर कार्यक्रम में शामिल महिलाओं का आत्मनिर्भर की ओर बढ़ाए इस कदम से खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। महिलाओं ने मंच पर शानदार प्रस्तुति की। इसके बाद कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और लखपति दीदी तैयार करने के उद्देश्य से वर्ष 2019 में झांसी में बलिनी का प्लांट स्थापित किया गया था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सात जिलों में 16 यूनिटें संचालित हैं और करीब 95,000 महिलाएं कंपनी से जुड़ी हैं। कंपनी से जुड़ी महिलाएं दूध उत्पादन कर कंपनी को आपूर्ति करती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें