विकास खंड चिरगांव के सभागार में बबीना विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों की बैठक में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए एस आई आर के अंतर्गत छूटे हुए मतदाताओं को जेाड़ने का आहवान किया । उनका कहना था कि यह एक राष्ट्रहित का कार्य है सभी को इसमें पूरी तरह जुटकर राष्ट़्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए । इसके साथ ही उन्हेांने सभी ग्राम प्रधानों केा बीस- बीस फार्म भी दिए ।