उप्र लेखपाल संघ की उपशाखा सादाबाद के बैनरतले 14 अप्रैल को सादाबाद तहसील के लेखपालों ने जनपद हापुड़ में डीएम के दमनात्मक व्यवहार एवं उत्पीड़नात्मक कारवाई से तनावग्रस्त लेखपाल की हृदयविदारक मृत्यु की घटना को लेकर आक्रोश जाहिर करते हुए तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उक्त मामले में प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की।