{"_id":"6874d07d70e715af050711bd","slug":"video-mp-mp-deepender-hooda-slam-bjp-2025-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में चला यूपी का बुलडोजर, भारी पड़ रहा भाजपा नेताओं का अहम: सांसद दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में चला यूपी का बुलडोजर, भारी पड़ रहा भाजपा नेताओं का अहम: सांसद दीपेंद्र हुड्डा
शहर के किला रोड बाजार के सुंदरीकरण को लेकर की गई तोड़फोड़ का लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा व विधायक भारत भूषण बतरा ने सोमवार को बाजार का दौरा कर दुकानदारों से बातचीत की। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार व नेताओं का अहम शहरवासियों पर भारी पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार की जनहितेषी नीतियों को उल्टकर जनता का नुकसान किया जा रहा है। किला रोड बाजार में यूपी की तर्ज पर बुलडोजर चलाकर दुकानदारों का नुकसान कर दिया।
सांसद ने कहा कि एक फीट तक सरकार के नियमों तक दुकानदारों को सामान रखने की छूट होती है। इसके बावजूद शटर तक बुलडोजर चलाकर छज्जे तोड़ दिए। बारिश व धूप से बचने के लिए दुकानदार अब क्या करें। कांग्रेस राज में बनी भगतसिंह मार्केट आज तक चालू नहीं की गई। पूरे मामले को दिशा की बैठक में उठाया जाएगा। साथ ही सरकार से मांग है कि बुलडोजर चलाने हुई तोड़फोड़ के कारण जो दुकानदारों को नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिया जाए। साथ में बाजार के प्रधान सुनील बोंटरा, पूर्व प्रधान बिट्टू सचदेवा, व्यापारी नेता गुलशन डंग, पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई अनिल कुमार सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।