गोंडा जिले में अंबेडकर चौराहे से गुरुनानक चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दो किमी लंबी तिरंगा यात्रा को सीडीओ अंकिता जैन व बीएसए अतुल तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में शहर के परिषदीय, माध्यमिक व निजी स्कूल के सैकड़ों बच्चे शामिल हुए और भारत माता की जय का उद्घोष किया। बीएसए अतुल तिवारी ने कहा कि कलेक्ट्रेट के अंबेडकर चौराहे से गुरुनानक चौराहे तक रैली निराली गयी जिसमें परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के माध्यम से यह संदेश देना है कि हम हर घर तिरंगा फहरायेंगे और प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करेंगे।