मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल प्रशासन अपनी बला टालने के लिए मृत व्यक्ति को भी कोविड बिल्डिंग में ले जाने के लिए रेफर कर दिया। परिजनों से सीएमएस के चैंबर के सामने शव रखकर जमकर हंगामा काटा। उनका आरोप है कि बाहर की दवाएं व इंसुलिन मंगवाने के बावजूद मरीज को लगाया नहीं गया। लापरवाही के कारण परसपुर के पूरे बिलंद निवासी श्रीराम की मौत हो गई। करीब 20 मिनट तक हंगामे के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह व डॉ. आशुतोष सिंह ने परिजनों को समझा बुझाकर घर भेजा।