फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Sep 2025 05:20 PM IST

यूपी के गोंडा में करनैलगंज तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला को देवीपाटन मंडल एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसे तहसील परिसर के सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन टीम प्रभारी राम सहाय यादव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला मूल रूप से लखनऊ के शक्तिनगर इंदिरानगर का रहने वाला है। पिछले करीब दो साल से करनैलगंज तहसील में तैनात था। पिछले एक साल से करनैलगंज तहसील के थाना परसपुर, शाहपुर धनावा निवासी राम कुमार को पैमाइश रिपोर्ट लगाने के लिए दौड़ा रहा था। ऐसे में पीड़ित रामकुमार ने एंटी करप्शन टीम से कार्रवाई की मांग की। टीम ने आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास किए तो 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ तहसील परिसर के सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसे गोरखपुर के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें