फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोंडा में बिजली कटने से नाराज महिलाएं सड़क पर उतरीं... किया प्रदर्शन

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jan 2025 05:27 PM IST

गोंडा में सिविल लाइंस स्थित कांशीराम कॉलोनी में रह रहे लोगों की बृहस्पतिवार को बिजली काट दी गई। इस कॉलोनी में करीब 1200 लोग रहते हैं। बिजली न आने के कारण लोग पानी के लिए परेशान हैं। शुक्रवार को कॉलोनी की महिलाएं सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने एडीएम आवास के सामने प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। शुक्रवार को एडीएम आवास के सामने प्रदर्शन कर रहीं कांशीराम कॉलोनी निवासी सुरैया, सिमरन, रिहाना, बिट्टन, अर्जुन, वेदप्रकाश, रामपती, नगमा, नजीबुलनिशा, रुकसाना व पिंकी का कहना है कि बिना सूचना और नोटिस के ही विभाग के लोगों ने बृहस्पतिवार की दोपहर में कॉलोनी की बिजली काट दी। बिजली न होने से कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। वह लोग पानी को लेकर काफी परेशान हैं। बिजली विभाग के लोगों ने जबरदस्ती सभी घरों की बिजली काट दी है। उन लोगों के मोबाइल तक बंद हो गए हैं। पानी न मिलने से छोटे-छोटे बच्चे भी परेशान हैं। महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना पर सिविल लाइंस चौकी के उपनिरीक्षक राकेश कुमार व अविनाश सिंह ने पहुंचकर महिलाओं से बात की। नारेबाजी कर रहीं महिलाओं को समझाकर शांत कराया। बिजली उपकेंद्र अंबेडकर चौराहा के अवर अभियंता चंदन प्रजापति का कहना है कि कांशीराम कॉलोनी में किसी का भी बिजली कनेक्शन नहीं है। लोग अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे हैं। इसके चलते डीएम के निर्देश पर पूरे कॉलोनी की बिजली काटी गई है। यदि लोग कनेक्शन ले लेते हैं तो बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें