गोंडा में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदल दिया है। सोमवार को धूप के बाद मंगलवार को एक बार फिर मौसम में परिवर्तन हो गया। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं। साथ ही सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव यातायात को प्रभावित कर रहा है। कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चल रही है।