फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर गोंडा में भाकपा माले के पदाधिकारियों ने दिया धरना

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 06:43 PM IST

गोंडा में भाकपा माले के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को 19 सूत्री मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। सीपीआई के जिला सचिव कौशलेंद्र पांडेय ने समर्थन दिया। किसान नेता कृष्ण नरायन, राजीव कुमार सहित अन्य ने कहा कि ग्रामसभा त्रिलोकपुर में तालाबों, सार्वजनिक रास्तों व सरकारी संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। गलत तरीके से चकबंदी की जा रही है। विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों का निगम की ओर से ईपीएफ का भुगतान चार साल से नहीं किया जा रहा है। जिले में हो रहे विद्युतीकरण व सुधार के कार्य में कंपनी की ओर से घटिया सामग्री लगाई जा रही है। मनकापुर में बिल रिवीजन के नाम पर गड़बड़ी की जा रही है। जिला प्रभारी जमाल खान ने कहा कि पूर्व में कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। लेकिन, कुछ नहीं हो रहा। इस दौरान सदानंद गिरि, प्रहलाद प्रजापति, हफीज, सीताशरण तिवारी, सोनू प्रजापति, जगदंबा प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें