गांधी पार्क में स्वदेशी मेले का उद्घाटन कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह व सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है। यह आयोजन इस कड़ी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ अंकिता जैन सहित अन्य मौजूद रहे।