फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली की किल्लत को लेकर फिरोजाबाद में आप ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Jun 2025 02:23 PM IST

फिरोजाबाद। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रभारी एव सांसद संजय सिंह के निर्देश पर बुधवार को बिजली की किल्लत एवं बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी किए जाने के विरोध में कोटला चुंगी चौराहे पर प्रदर्शन किया। योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष शीलेंद्र वर्मा ने कहा कि 24 घंटे में दस से 12 घंटे बिजली मिल पा रही है। भीषण गर्मी में जनता परेशान है। वहीं बिजली की दरों को बढ़ाकर जनता पर बोझ डालने का काम किया जा रहा है। आप नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय को सौंपा। इस दौरान ब्रहमदत्त,गोविंद झा,महाराज सिंह,नदीम सिद्दीकी,राजेश वर्मा, निर्मल वर्मा, फरहान अली,धर्मेंद्र शर्मा धीरू विमल कुमार आदि मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें