फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: ड्यूटी पर जा रही महिला को सुनसान गली में ले जाकर गला दबाया, ई-रिक्शा चालक नकदी लूटकर फरार

प्रसून शुक्ला Updated Sat, 16 May 2026 11:46 PM IST

फर्रुखाबाद में अस्पताल ड्यूटी के लिए घर से निकली महिला कर्मी के साथ कथित लूट की घटना ने शुक्रवार रात सनसनी फैला दी। महिला ने आरोप लगाया कि ई-रिक्शा चालक ने उसे सुनसान इलाके में ले जाकर गला दबाया और उसके पर्स से ढाई हजार रुपये छीन लिए। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नौगवां कैंट निवासी शीतला देवी रात करीब नौ बजे कादरीगेट स्थित अस्पताल ड्यूटी के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक ने उन्हें अस्पताल छोड़ने की बात कहकर बैठाया। महिला के अनुसार चालक ने रास्ता बदलकर खानपुर क्षेत्र के सुनसान इलाके में ई-रिक्शा मोड़ दिया। विरोध करने पर उसने पर्स छीनने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध और हाथ में काट लेने पर आरोपी ने कथित रूप से गला दबाकर धक्का दे दिया और रुपये लेकर फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने आसपास के लोगों को जानकारी दी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को पूछताछ के लिए साथ ले गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें