{"_id":"6a0862613e5b302c5b0a4381","slug":"video-district-magistrate-listened-to-grievances-during-sampurna-samadhan-diwas-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं, अवैध कब्जों पर अधीनस्थों को दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं, अवैध कब्जों पर अधीनस्थों को दिए ये निर्देश
मैनपुरी के करहल तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुईं, जिनमें खतौनी में नाम की त्रुटि, नाम संशोधन तथा अवैध कब्जों से जुड़े मामले प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अवैध कब्जों से संबंधित मामलों का निस्तारण 7 से 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान एसडीएम सुनिष्ठा सिंह, सीओ अजय सिंह चौहान, बीडीओ रुक्मिणी वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।