न्यायालयों में वर्षों से चले आ रहे लंबित आपसी बंटवारे के मामलों को दोनों पक्षों से सौहार्दपूर्ण माहौल में निपटारा किए जाने के लिए डीएम की ओर से सुलह योजना का शुभारंभ किया गया है। इसमें अभी तक 80 मामलों का निपटारा भी करा दिया गया है। सोमवार को डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि इसके लिए तहसील में पहले करना होगा।सभी एसडीएम न्यायालयों और तहसीलों में लंबित आपसी बंटवारों के मामलों के समाधान के लिए सुलह योजना का शुभारंभ किया।