कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा निवासी ललित गोपाल शर्मा पुत्र सुबाष शर्मा ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि ललित अपनी भूमि से जुड़े विवाद को लेकर लंबे समय से अधिकारियों से शिकायत कर रहा था, लेकिन कोई समाधान न होने से निराश होकर उसने यह कदम उठाया।