उमसभरी गर्मी में सोमवार को दिनभर क्षेत्र के ढाई सौ गांवों की बिजली गुल रही, जिससे क्षेत्र में हाहाकार मच गई। विद्युत उपकेंद्र में 11 हजार इनकमिंग फीडर का केबल ब्लास्ट होने से आपूर्ति ठप रही। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि सुबह नौ बजे रोस्टिंग कटौती हो गई। इसके बाद दोपहर में जैस आपूर्ति आई केबल ब्लास्ट हो गया। नतीजा क्षेत्र के कस्बों में स्थापित बैंकों, स्कूलों और थाने में लगे इन्वर्टर समेत अन्य उपकरण भी जवाब दे गए। निगम के कर्मचारियों के कड़ी मशक्कत के बाद सायंकाल छह बजे जाकर आपूर्ति बहाल हुई।