तहसील सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की फरियादें सुनी। डीएम ने उपस्थित जिले के अधिकारियों को सख्त निर्देश दी कि वह कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करे। उन्होंने कहा कि मैं विद्युत विभाग की शिकायतों से तो हैरान हूं ।अधिकारी फरियादियों को संतुष्ट करें ।इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।