भदोही के राम जानकी मंदिर की पीठाधीश्वर राजलक्ष्मी मंदा सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक कर रहीं हैं। वह बुलेट चलाकर चित्रकूट पहुंची, वहां उनका स्वागत किया गया। राजलक्ष्मी मंदा ने बताया कि वह भदोही से वाराणसी समेत चार राज्यों के 35 जिलों के दो हजार किलोमीटर का सफर तय कर चुकीं हैं। इस यात्रा का समापन प्रयागराज में होगा। उनको सनातन के प्रति जागरूक करना बहुत अच्छा लगता है। यह कुंभ करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। उनका स्वागत भाजपा के जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने किया। इसके बाद वह बुलेट से प्रयागराज की ओर रवाना हो गईं।