राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 210 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। प्रभारी मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल जी( मन्नू कोरी) ने सभी जोड़ो को एक एक पौधा व घरेलू सामाग्री देकर आशीर्वाद दिया। प्रभारी मंत्री ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि रामायण मेला दरबार में विवाह हो रहा है, इसमें प्रभु श्री राम भी गवाह के रूप में है। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, शौचालय, खाद्यान्न, जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है।