फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ओवर रेटिंग का किया विरोध तो शराब ठेके में बंद कर पीटा, VIDEO

प्रगति चंद Updated Wed, 16 Jul 2025 11:21 AM IST

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर चौकी अंतर्गत चौरहट गांव स्थित देसी शराब ठेके पर मंगलवार की अल सुबह एक युवक को ओवर रेटिंग के विरोध में दुकान के भीतर बंद कर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो और विवरण सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा भी किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शराब की इस दुकान पर लंबे समय से 24 घंटे ओवर रेटिंग पर शराब बेची जा रही है। लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग के अधिकारियों की शह के बिना इतने खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाना संभव नहीं है। यह वही ठेका है जहां करीब एक साल पहले ओवर रेटिंग के विरोध में हुए विवाद के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई थी। बावजूद इसके ठेके की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया और अवैध बिक्री व हिंसा का सिलसिला अब भी जारी है। जिला आबकारी अधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, हम मामले की जांच कर रहे हैं। यदि दोषी पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें