फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से खेत में धान की रोपाई कर रही महिला की मौत, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 08:33 PM IST

शहाबगंज थाना के केतियरा ग्राम पंचायत के महारथपुर गांव के सिवान में रविवार की दोपहर में बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी तारा देवी (58) घर से कुछ दूरी पर महारथपुर गांव में धान की रोपाई करने गई थी। दोपहर में अचानक मौसम बिगड़ गया और बारिश शुरू हो गई। गरज चमक के साथ हो रही बारिश में ही तारा देवी धान की रोपाई कर रही थी। इसी बीच बिजली गिरी और तारा देवी उसकी चपेट में आ गई। इससे वह अचेत हो गई। साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे अन्य लोगों ने तुरंत महिला को उठाया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तारा देवी को मृत घोषित कर दिया। तारा देवी की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों को रो रोकर हाल बेहाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें