चंदौली जिले की अलीनगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, वहीं एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। इनके कब्जे से चोरी की गई 20.07 ग्राम पीली धातु (सोना) बरामद की गई, जिसे गलाकर पारदर्शी प्लास्टिक डब्बे में छिपाकर रखा गया था। अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि 17 फरवरी की रात करीब 9:25 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की धातु लेकर गोधना चौराहा के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया।