चंदौली जिले के धानापुर विकासखंड के अवही गांव में बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के तहसील संयोजक के जन्मदिन के अवसर पर नि:शुल्क वृहद नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह ने मां भारती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में कुल 150 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जिसमें 70 मरीज बीपी और शुगर अधिक होने के कारण ऑपरेशन के लिए अनफिट पाए गए, जबकि 52 मरीजों को एडवांस चश्मे के लिए उपयुक्त घोषित किया गया। 10 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भर्ती करने के लिए आई हॉस्पिटल रेफर किया गया।