फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंधासी विद्युत उपकेंद्र में अनुरक्षण कार्य के कारण तीन घंटे बिजली कटौती, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 10:28 PM IST

दुलहीपुर क्षेत्र के चंधासी विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अनुरक्षण कार्य के चलते करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को तीन घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। 33/11 केवी उपकेंद्र में रबी फसल से पहले ढीले तार कसने, जंपर ठीक करने, खंभों के पास बढ़े पेड़ों की कटिंग और 10 एमबीए ट्रांसफार्मर में तेल लीकेज सुधारने जैसे कार्य किए गए। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार कष्यप ने बताया कि कटौती से पहले स्थानीय समूहों में लोगों को सूचना दे दी गई थी। तीन घंटे की कटौती के दौरान लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कामों में कठिनाई हुई। कार्य के दौरान जेई मुकेश कुमार यादव, सुधीर पटेल, हर्षित राय और अजय यादव के साथ संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें