{"_id":"69340dd7e3089732100f2d18","slug":"video-jhansi-shrimad-bhagwat-katha-and-temple-pratishtha-program-started-with-a-grand-kalash-yatra-in-dedar-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: देदर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा एवं मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: देदर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा एवं मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 04:34 PM IST
Link Copied
चिरगांव के ग्राम देदर में श्रीमद् भागवत कथा एवं हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। दोपहर में कार्यक्रम स्थल से महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं की विशाल कलश यात्रा डीजे व ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली। धर्म और उत्साह के रंगों से सराबोर यह यात्रा चार किलोमीटर लंबे मार्ग से होती हुई भरतपुरा पंप के निकट बेतवा नदी पर पहुंची, जहां विधि-विधानपूर्वक कलश पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः शोभायात्रा के रूप में कार्यक्रम स्थल लौटे। मार्गभर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कलश यात्रा के दौरान वातावरण धार्मिक उत्साह, भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजता रहा। इस प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कथावाचक आचार्य रमाकांत व्यास द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान जागेश्वर महाराज भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देकर धर्ममार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहे थे। कथा के मुख्य यजमान सरोज यादव व बृजकिशोर यादव पूर्व प्रधान रहे। इस मौके पर दीपचंद यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनरेश यादव, टिंकू यादव अशोक यादव, बॉबी यादव, नीलू यादव, अभिषेक यादव, मानसिंह यादव, मुकुट सिंह यादव, पप्पू सरवरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय गणमान्यजन उपस्थित रहे। भागवत कथा की आयोजक नीलू यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।